शहर में शस्त्र मार्च आज, गुरु नानक मिशन चौक में सजेगा ढाडी दरबार

श्री गुरु हरगोबिद सिंह जी की मीरी पीरी को समर्पित शहर में 18 मार्च को शस्त्र मार्च शाम पांच बजे शहर के विभिन्न गुरुघरों से निकाला जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:24 PM (IST)
शहर में शस्त्र मार्च आज, गुरु नानक मिशन चौक में सजेगा ढाडी दरबार
शहर में शस्त्र मार्च आज, गुरु नानक मिशन चौक में सजेगा ढाडी दरबार

जागरण संवाददाता, जालंधर

श्री गुरु हरगोबिद सिंह जी की मीरी पीरी को समर्पित शहर में 18 मार्च को शस्त्र मार्च शाम पांच बजे शहर के विभिन्न गुरुघरों से निकाला जाएगा। शहर की परिक्रमा करते हुए गुरु नानक मिशन चौक में देर शाम सात बजे पहुंचेगा। यहां पर ढाडी दरबार सजाया जाएगा। इसमें राज्य भर से ढाडी जत्थे शामिल होकर संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। शस्त्र मार्च की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर में हुआ। इसमें जिले भर से प्रबंधक कमेटियों के प्रमुख तथा सिख संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा ने कहा कि संगत शाम पांच बजे तक गुरु घर से चलकर विभिन्न इलाकों से होते हुए शामिल होगी। नाम का जाप करते हुए शस्त्र धारण करके संगत गुरु नानक मिशन चौक तक वाहन व पैदल शामिल रहेगी। इस दौरान शस्त्र लहराने के बजाय केवल प्रदर्शित किए जाएंगे।

सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा व हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि गुरु नानक मिशन चौक में ही गत्तका के करतब भी दिखाए जाएंगे। शांतिमय निकाले जा रहे शस्त्र मार्च का उद्देश्य गुरु साहिबान की परंपरा को जीवित रखना है। किसी भी कौम को जीवित व जागरूक रखने के लिए उसकी संस्कृति व परंपरा को बरकरार रखना बहुत जरूरी है। यूथ अकाली नेता गगनदीप सिंह गग्गी ने कहा कि शस्त्र मार्च में खालसा नौजवान सभा के सदस्य भी शस्त्रों के साथ शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस मौके पर उनके साथ मलकीयत सिंह मुलतानी, परमजीत सिंह कानपुरी, प्रदीप सिंह, गुरदेव सिंह गोल्डी, परमप्रीत सिंह विट्टी, परमिदर सिंह दशमेश नगर, कुलजीत सिंह चावला, महिदर सिंह, कंवलजीत सिंह टोनी, हरजोत सिंह लक्की, भूपिदरपाल सिंह खालसा, सतपाल सिंह सिद्दकी, गुरमीत सिंह बिट्टू, भूपिदर सिंह भिदा, भाई गुरमीत सिंह, जतिदरपाल सिंह कपूर, सुरजीत सिंह कथूरिया, बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह सतनामियां, जसविदर सिंह राजा, परमजीत सिंह पहलवान, हरदीप सिंह लाडी सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी