जय शनि महाराज! जालंधर के मां बगलामुखी धाम में यज्ञ करके किया विपत्तियां दूर करने का आह्वान

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड में भगवान शनिदेव को समर्पित यज्ञ का आयोजन हुआ। धाम के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज के नेतृत्व में करवाए गए यज्ञ का आगाज श्री गौरी गणेश पूजा नवग्रह पूजा व कलश पूजन के साथ हुआ।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:19 PM (IST)
जय शनि महाराज! जालंधर के मां बगलामुखी धाम में यज्ञ करके किया विपत्तियां दूर करने का आह्वान
जालंधर के मां बगलामुखी धाम में शनि महाराज के निमित्त यज्ञ करवाया गया। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। रविवार को मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी, नजदीक लम्मा पिंड में भगवान शनिदेव को समर्पित यज्ञ का आयोजन हुआ। धाम के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज के नेतृत्व में करवाए गए यज्ञ का आगाज श्री गौरी गणेश पूजा, नवग्रह पूजा व  कलश पूजन के साथ हुआ। इसके बाद पंडित अविनाश गौतम व पंडित पिंटू शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। यज्ञ में समीर चोपड़ा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परिवार के साथ इसमें आहूति डाली।

यह भी पढ़ें - लुधियाना के किसान ने दो लाख में ट्रैक्‍टर ट्राली को बना दिया बस, शहीदों की तस्वीरें लगाईं

इस मौके पर नवजीत भारद्वाज ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा का फल इंसान को आवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान केवल भाव के भूखे हैं। उन्हें निःस्वार्थ भाव से कुछ भी समर्पित कर दें, वह उसे स्वीकार कर लेते हैं। भगवान अमीरी या गरीबी नहीं देखते बल्कि केवल भक्त का भाव देखते हैं। इंसान को कभी भी अपनी ताकत का अभिमान नहीं करना चाहिए। बल्कि इस ताकत का इस्तेमाल सेवा में लगाना चाहिए। संस्था की तरफ से अतिथियों को सम्मानित करने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर श्रीकंठ जज, मुनीश शर्मा, मन्नु छाबड़ा, सुनील वर्मा, रोहित मल्होत्रा, हैरी शंकर शर्मा, मुकेश कुमार, रोहित मल्होत्रा, गुलशन शर्मा, अश्विनी शर्मा धूप वाले, स्वर्ण सिंह, विनोद लूथरा, संजीव शर्मा, गुरबाज सिंह, विनीत, अंकुश, बलजिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोहित बहल, यज्ञदत्त, मुकेश चौधरी, अवतार सिंह, पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, पुनीत डोगरा, संजय, बलदेव राज, सोनू छाबड़ा, अशोक शर्मा, प्रिंस, ठाकुर बलदेव सिंह, इकबाल, प्रवीण, बल्लू हंस व सुनील जग्गी मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी