अय्यपा मंदिर में भजनों से किया मंत्रमुग्ध

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से अय्यपा मंदिर गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू में भजन संध्या शक्ति अराधना का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:40 PM (IST)
अय्यपा मंदिर में भजनों से किया मंत्रमुग्ध
अय्यपा मंदिर में भजनों से किया मंत्रमुग्ध

जागरण संवाददाता, जालंधर : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से अय्यपा मंदिर गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू में भजन संध्या 'शक्ति अराधना' का आयोजन किया गया। संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी आणिमा भारती ने मां दुर्गा की महिमा व नवरात्र के बारे में बताया। साध्वी रीता भारती, रणे भारती, रजनी भारती , प्रियंका भारती व संदीप भारती ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साध्वी आणिमा भारती ने कहा कि नवरात्र को मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। जब धरती माता असुरों के अत्याचारों से दुखी हो रही थी तो हर तरफ त्राहि त्राहि व हाहाकार मच गया तब मां ने दैत्यों का नाश किया था। यह संग्राम नौ दिन व नौ रात तक लगातार चलता रहा। अंत में दशम दिवस के सूर्य उदय के साथ मां दुर्गा ने समस्त आसुरी शक्तियों को परास्त कर दिया। उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद नारी को उसके बनते अधिकारों से वंचित रखा गया है।

chat bot
आपका साथी