शाहकोट में युवक का हाथ काटने वाले दो गिरफ्तार

दीपावली के दिन हुई हिंसक झड़प में एक युवक का हाथ काटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 09:25 PM (IST)
शाहकोट में युवक का हाथ काटने वाले दो गिरफ्तार
शाहकोट में युवक का हाथ काटने वाले दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, शाहकोट : दीपावली के दिन हुई हिंसक झड़प में एक युवक का हाथ काटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी डीएसपी वरिदरपाल बाजवा व शाहकोट के थाना प्रभारी एसआइ सुरिदर कुमार कंबोज ने बताया कि 14 नवंबर दीपावली के दिन अमनदीप पुत्र दरबारा गांव ढंडोवाल अपने भाई सन्नी पुत्र दरबारा निवासी गांव ढंडोवाल की सेहत ठीक न होने पर दवा लेने शाहकोट आए थे। दोपहर 12 बजे जब दवा लेकर लौट रहे थे तो सरकारी लड़कियों के स्कूल के नजदीक सामने से मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए विशाल पुत्र जसवंत राय उर्फ सत्तू, समाइल कुमार पुत्र रोशनलाल राशि, सदी उर्फ सूरज पुत्र जसपाल तीनों निवासी कन्नीयां कलां व अज्ञात लोगों ने सन्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस बीच सदी उर्फ सूरज ने सन्नी के सिर पर वार किया तो बचाव में उसने बाजू आगे कर दी। इससे उसका हाथ कटकर जमीन पर गिर गया। इस पर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

जांच अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सन्नी के भाई अमनदीप के बयान पर थाना शाहकोट में दर्ज किया गया था। पुलिस ने 24 घंटे में ही दो आरोपितों सदी व स्माइल कुमार दोनों निवासी गांव कन्नीयां कलां को गिरफ्तार कर लिया। गांव कन्नीयां कला के सरपंच राजिंदर सिंह ने दोनों को पुलिस के सामने पेश किया। तीसरा आरोपित विशाल निवासी गांव कन्नीयां कलां शाहकोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल है। वहां, पुलिस गार्द लगा दी गई है और उसके डिस्चार्ज होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, सन्नी जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने में देरी के कारण उसका हाथ नहीं जोड़ा जा सका।

chat bot
आपका साथी