श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव पर शबद गायन

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाशोत्सव को समर्पित कीर्तन दरबार गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में हुआ। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई दविदर सिंह व भाई छणबीर सिंह ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:27 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:27 PM (IST)
श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव पर शबद गायन
श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव पर शबद गायन

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाशोत्सव को समर्पित कीर्तन दरबार गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में हुआ। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई दविदर सिंह व भाई छणबीर सिंह ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। कीर्तन दरबार का आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही वाणी के साथ किया गया।

इसके उपरांत रागी जत्थे ने एक के बाद एक कई मनमोहक शबद सुना कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। ज्ञानी मनजीत सिंह व ज्ञानी गुरजिदर सिंह ने गुरमति विचारों का बखान किया। प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमिदर सिंह डिपी ने गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब तथा गुरु तेग बहादुर चैरिटेबल अस्पताल द्वारा मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। समागम में विशेष रूप से पहुंचे शिरोमणि अकाली दल तथा बसपा के संयुक्त उम्मीदवार चंदन ग्रेवाल ने प्रबंधक कमेटी के कार्यो को सराहा। गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से रागी जत्थे तथा मुख्य अतिथि को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। प्रधान चरणजीत सिंह डीसी टायर ने इस पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चेयरमैन गुरचरण सिंह बांगा वाले, प्रधान चरणजीत सिंह, कैशियर जितेंद्र पाल सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, गुरविदर सिंह गोमा, रविद्र सिंह रीहल, राजेंद्र सिंह बेदी, हरजिदर सिंह, बलबीर सिंह, सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, दविदर सिंह, सरदूल सिंह, सतपाल सिह, गुरिदर सिंह मझैल, जितेंद्र सिंह मझैल व बलदेव सिंह गतका मास्टर सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी