जालंधर में वार्ड नंबर-67 के 10 बुद्धिजीवियों और कारोबारियों ने थामा AAP का दामन

शनिवार को जालंधर के वार्ड नंबर 67 के वार्ड के अमृत राजपाल राजेश कोचर मनीष कोचर विक्की बाहरी शिव दत्त अमित कुमार अश्विनी राजपाल कुणाल वर्मा रिकी कोचर अनुज राजपाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 03:58 PM (IST)
जालंधर में वार्ड नंबर-67 के 10 बुद्धिजीवियों और कारोबारियों ने थामा AAP का दामन
जालंधर के वार्ड नंबर 67 के 10 बुद्धिजीवी और कारोबारी आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। जागरण

जालंधर, जेएनएन। वार्ड नंबर 67 के 10 बुद्धिजीवी और कारोबारी आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। वार्ड के अमृत राजपाल, राजेश कोचर, मनीष कोचर, विक्की बाहरी, शिव दत्त, अमित कुमार, अश्विनी राजपाल, कुणाल वर्मा, रिकी कोचर, अनुज राजपाल ने शनिवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। 

वार्ड में आयोजित बैठक में बुद्धिजीवियों और व्यापारी समुदाय को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव शर्मा, राज्य सह-अध्यक्ष, आप पंजाब डॉक्टर विंग और पूर्व हलका प्रभारी जालंधर सेंट्रल ने सभी को सक्रिय राजनीति में कूदने और  पंजाप में कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों से मुकरने के बारे में आम जनता को अवगत करवाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक होने पर झूठ बोलना राजनेताओं की पुरानी आदत बन गई है। पंजाब सरकार ने निजी अस्पतालों को बेचकर प्रति वैक्सिंग 500-600 रुपये कमाने की योजना बनाई है। प्रदेश की मुख्य सचिव विन्नी महाजन मोहाली के कॉरपोरेट अस्पतालों के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं। यह अत्यंत निंदनीय है। डॉ. संजीव ने सेवानिवृत्त प्राचार्य सीएल कोचर से आशीर्वाद भी लिया। सुभाष शर्मा, जिला सचिव ने उपस्थित जनसमूह को राज्य में बदलाव के लिए आप में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पार्टी की तरफ से गुरप्रीत कौर, राजेश दत्ता, के के शर्मा, परितोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष तेजपाल एवं मनजीत सिंह रावत भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी