विदेशी नंबर से इंटरनेट कालिंग कर जालंधर की कई महिला वकीलों को धमकी, दर्ज हुआ पर्चा

जालंधर की महिला वकीलों को विदेशी नंबर से इंटरनेट काल कर धमकाया जा रहा है। आोपित पिछले छह सालों से यह कर रहा है। पीड़ित वकील जिला कोर्ट कांप्लेक्स में प्रैक्टिस कर रही है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:44 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 03:08 PM (IST)
विदेशी नंबर से इंटरनेट कालिंग कर जालंधर की कई महिला वकीलों को धमकी, दर्ज हुआ पर्चा
आरोपित पिछले छह वर्षों से जालंधर की महिला वकील को फोन पर धमकी दे रहा है।

जालंधर, जेएनएन। विदेशी नंबर से इंटरनेट कालिंग कर जालंधर की महिला वकीलों को परेशान करने के साथ धमकाया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है बल्कि आरोपित पिछले छह सालों से यह करतूत कर रहा है। इस बाबत जिला कोर्ट कांप्लेक्स में प्रैक्टिस कर रही महिला वकील ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोपित महिला एडवोकेट्स से गाली-गलौज करता है। उन्हें धमकियां देकर मानसिक तौर पर परेशान करता है। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जालंधर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही महिला एडवोकेट ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल पर कोई अज्ञात पुरुष इंटरनेट काल कर रहा है। ऐसी कॉल 30 जुलाई को आई थी। इसमें कॉल करने वाले पुरुष ने कहा कि उसे एक अन्य महिला एडवोकेट का नंबर चाहिए। उसने कहा कि वह उस महिला का करीबी रिश्तेदार है, लेकिन छोटी सी लड़ाई की वजह से वह नाराज चल रही हैं। उन्होंने तुरंत दूसरी महिला एडवोकेट को भी कान्फ्रेंस काल में ले लिया। फिर उक्त महिला एडवोकेट ने कॉल करने वाले पुरुष से पूछा कि उसे उनका नंबर क्यों चाहिए। इस पर उसने कॉल काट दी।

इसके बाद से आरोपित उन्हें लगातार इंटरनेट के जरिए काल कर परेशान कर रहा है। परेशान करने के साथ धमका रहा है। शिकायत करने वाली महिला एडवोकेट ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि आरोपित का यह सिलसिला पिछले 5-6 साल से चल रहा है। उन्होंने छह और महिला एडवोकेट्स के नाम दिए, जिनको आरोपित पुरुष इंटरनेट के जरिए काल कर परेशान कर रहा है।

पहले भी हुई शिकायत

महिला एडवोकेट ने बताया कि इससे पहले भी दो महिला एडवोकेट्स ने एसीपी को इसकी शिकायत की थी लेकिन आरोपित के खिलाफ कोई तार्किक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विदेशी नंबर से आ रहे कॉल

पुलिस को शिकायत मिली तो उसकी जांच करने पर पता चला कि काल विदेश से की जा रही हैं। पुलिस ने इंटरनेट से रिकार्ड निकलवाया तो पता चला कि काल +447404482163, +447424599378 व कुछ अन्य विदेशी नंबरों से आ रही हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी