भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व पार्षद कमल शर्मा का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

कमल शर्मा माडल हाउस क्षेत्र से 2007 से 2012 तक पार्षद रहे।पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के करीबी कमल शर्मा की माडल हाउस में ही इंडस्ट्री है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को जयपुर से बेटी के लौटने के बाद किया जाएगा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:07 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:07 AM (IST)
भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व पार्षद कमल शर्मा का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
कमल शर्मा भाजयुमो और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे।

जालंधर, जेएनएन। भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व पार्षद कमल शर्मा का निधन हो गया है। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह माडल हाउस क्षेत्र से 2007 से 2012 तक पार्षद रहे। वह भाजयुमो और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के करीबी कमल शर्मा की माडल हाउस में ही इंडस्ट्री है। परिवार में पत्नी बेटा और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को जयपुर से बेटी के लौटने के बाद किया जाएगा। बेटी जयपुर में एमबीबीएस कर रही है।

chat bot
आपका साथी