दुष्कर्म की शिकार बच्चियों के लिए जारी हों गाइडलाइंस

एनजीओ दिव्य ²ष्टि की तरफ से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 08:12 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 08:12 PM (IST)
दुष्कर्म की शिकार बच्चियों के लिए जारी हों गाइडलाइंस
दुष्कर्म की शिकार बच्चियों के लिए जारी हों गाइडलाइंस

जासं,जालंधर : एनजीओ दिव्य ²ष्टि की तरफ से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार करवाया गया। प्रधान प्रवीण अबरोल ने बताया कि सात अप्रैल को यह दिवस सारे विश्व में मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से जागरूक करना है। कोरोना संकट के बीच इस दिन की महत्ता और भी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि कुछ रोज पहले कपूरथला की सात वर्षीय बच्ची के साथ 26 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी टांगें तोड़ दी और गला घोंटा पर नन्ही सी बच्ची की जान बच गई। बच्ची की हालत देख यह भी नहीं कहा जा सकता कि आने वाले समय में वह स्वस्थ रहेगी भी। आरोपित पर केस तो दर्ज कर लिया गया लेकिन सवाल उठता है कि जो बच्ची इस समय मौत से जूझ रही है, आखिर उसका कसूर क्या है। क्या उसे लड़की होने की सजा भुगतनी पड़ रही है। बच्चियों के स्वास्थ्य के लिए इस दिवस विशेष पर कुछ गाइडलाइन जारी करनी चाहिए, जिनका वे लाभ उठा सकें।

chat bot
आपका साथी