आनलाइन अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में सेहर मल्होत्रा प्रथम
एपीजे स्कूल में करवाई गई आनलाइन अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में सेहर मल्होत्रा ने बाजी मारी।
जासं, जालंधर
एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सेहर मल्होत्रा ने पहला, सुदीक्षा सिसोदिया ने दूसरा व साकेत सेखड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इज डेंजरस विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वरदान और अभिशाप दोनों ही रूपों में कार्य कर सकता है। हमें सोच समझकर इसका उपयोग करना चाहिए, ताकि मनुष्यों का कल्याण हो। प्रिसिपल गिरीश कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।