जालंधर में अपाहिज आश्रम में लगाया दूसरा वैक्सीन कैंप, 200 लोगों ने लगवाया टीका

जालंधर में अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज रोड में दूसरे वैक्सीन कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन का फ्री टीका लगाया गया। लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर सेहत विभाग की टीम द्वारा गुर दिए गए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:19 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:19 PM (IST)
जालंधर में अपाहिज आश्रम में लगाया दूसरा वैक्सीन कैंप, 200 लोगों ने लगवाया टीका
जालंधर में अपाहिज आश्रम में लगाया वैक्सीनेशन कैंप।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज रोड में दूसरे वैक्सीन कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन का फ्री टीका लगाया गया। इससे पूर्व कोरोना से समूचे विश्व को मुक्ति दिलाने को लेकर प्रार्थना की गई। इसके उपरांत तरसेम कपूर ने कहा कि डीसी घनश्याम थोरी, सिविल सर्जन बलवंत सिंह व डॉ. शुभम विरदी के प्रयासों से संस्थान द्वारा दूसरा कैंप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खात्मे के लिए भविष्य में भी संस्थान की तरफ से इस तरह के सहयोग किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर सेहत विभाग की टीम द्वारा गुर दिए गए। इस अवसर पर तेजिंदर कौर, लवप्रीत, कृतिका व प्रिया के अलावा आश्रम के प्रधान आरके भंडारी, फाइनेंस सेक्ट्री ब्रिज मित्तल, वरिष्ठ उप प्रधान शुभम अग्रवाल, उप प्रधान मनोहरलाल शर्मा, महासचिव बलदेव कत्याल, संयुक्त सचिव संजय सभ्रवाल, एडवोकेट उमेश बिंद्रा, डॉक्टर जगदीप सिंह, प्राणनाथ भल्ला, ललित भल्ला, अशोक पुरी, इंजीनियर शैलजा भल्ला, सुमित पुरी, निधि पुरी, भावना सभ्रवाल, सुमन खन्ना, नरेश सेहगल तथा सदस्य मौजूद थे।

वृंदा मंदिर में डीसी का सम्मान

ट्रस्ट मंदिर वृंदा देवी की तरफ से करीब एक माह से कोरोना महामारी से ग्रस्त लोगों को खाने पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आज डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी मंदिर में पहुंचे और कोरोना वेक्सीनेशन कैंप का उदघाटन किया। साथ ही ट्रस्ट की तरफ से समाजसेवा हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।इस मौके पर उद्यमी बलराम कपूर व साथियों ने डिप्टी कमिश्नर थोरी का फूलों के बुके देकर सम्मान किया। इस मौके पर हरिपाल सोंधी, गुलशन शर्मा, ललित मित्तल, जीवन शर्मा, राजिंदर राजा, पार्षद पति सलिल बाहरी, पार्षद पति कुलदीप भुल्लर, रीनू सोंधी, मल्होत्रा के अलावा वालंटियर नरिंदर शर्मा, ब्रजश्या, लखविंदर सिंह लाली, संदीप मल्होत्रा, प्रिंस सोंधी, मनीष महे, सुनील भल्ला मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी