स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शाहकोट पुलिस ने चलाया गया सर्च अभियान

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शांतमयी ढंग से हो इसके लिए सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) नवीन सिगला के निर्देशों पर मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस कप्तान (इंवेस्टिगेशन) जालंधर देहाती और शमशेर सिंह शेरगिल डीएसपी शाहकोट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:30 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शाहकोट पुलिस ने चलाया गया सर्च अभियान
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शाहकोट पुलिस ने चलाया गया सर्च अभियान

संवाद सूत्र, शाहकोट : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शांतमयी ढंग से हो इसके लिए सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) नवीन सिगला के निर्देशों पर मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस कप्तान (इंवेस्टिगेशन) जालंधर देहाती और शमशेर सिंह शेरगिल डीएसपी शाहकोट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया।

शमशेर सिंह शेरगिल डीएसपी शाहकोट ने बताया कि सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) की हिदायतों पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसआइ सुरिदर कुमार कंबोज थाना प्रमुख शाहकोट और पुलिस पार्टी ने टीमें बनाकर थाना शाहकोट, थाना लोहियां और थाना महितपुर में सरकारी संस्थाएं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, तहसील कांप्लेक्स, धार्मिक स्थानों, होटल, रेस्टोरेंट ढाबे आदि की चेकिग की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उपरोक्त स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जो सब दुरुस्त पाए गए। पूरे क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सर्च अभियान 15 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अगर किसी व्यक्ति को किसी पर शक हो तो वह तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी