मनोकामनाएं पूरी करने का महीना है सावन : राजेश

धार्मिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से सावन का महीना बेहद खास माना गया है। ऐसा हो भी क्यों ना।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:19 PM (IST)
मनोकामनाएं पूरी करने का महीना है सावन : राजेश
मनोकामनाएं पूरी करने का महीना है सावन : राजेश

जासं जालंधर : धार्मिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से सावन का महीना बेहद खास माना गया है। ऐसा हो भी क्यों ना। सालभर में एकमात्र सावन महीने को देवों के देव महाकाल भी पसंद करते हैं। यही कारण है कि युगों युगांतर से सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना की जाती है। केवल आमजन ही नहीं बल्कि साधु संत भी इस महीने में देवों के देव महाकाल की पूजा अर्चना करते हैं। वास्तव में यह महीना अपनी मनोकामनाएं पूरी करने का भी है। इसके लिए सावन के महीने में रोजाना शिवालय जाकर शिवलिग पर जलाभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा रुके हुए कामों की पूर्ति के लिए सावन के महीने में आने वाले सोमवार को व्रत रखकर तमाम तरह की बाधाओं को दूर किया जा सकता है। सनातन धर्म में भी सावन के महीने का खास महत्व बताया गया है। जिसका ज्ञान हासिल कर इस महीने की विशेषता को जाना जा सकता है। इस महीने में पूजा पाठ की मान्यता बढ़ जाती है, जिसका हर शिव भक्तों को लाभ लेना चाहिए।

- राजेश अग्रवाल, प्रधान गीता मंदिर, अर्बन एस्टेट फेस वन।

chat bot
आपका साथी