सरोज सोंधी बनी सिटी वाल्मीकि सभा महिला विग की अध्यक्ष

सरोज सोंधी को सिटी वाल्मीकि सभा महिला विग का अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व मंत्री अवतार हेनरी तथा दलित विकास बोर्ड पंजाब के उप चेयरमैन अमृत खोसला ने सरोज सौंधी को नियुक्ति पत्र भेंट किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 01:45 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 01:45 AM (IST)
सरोज सोंधी बनी सिटी वाल्मीकि सभा महिला विग की अध्यक्ष
सरोज सोंधी बनी सिटी वाल्मीकि सभा महिला विग की अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जालंधर : सरोज सोंधी को सिटी वाल्मीकि सभा महिला विग का अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व मंत्री अवतार हेनरी तथा दलित विकास बोर्ड पंजाब के उप चेयरमैन अमृत खोसला ने सरोज सौंधी को नियुक्ति पत्र भेंट किया। इस दौरान अवतार हेनरी ने सिटी वाल्मीकि सभा द्वारा समाज की भलाई के किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

अमृत खोसला ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा उद्देश्यों के बारे में विस्तार के साथ बताया। सरोज सौंधी ने सिटी वाल्मीकि सभा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मेहनत तथा ईमानदारी से सेवाएं देने की घोषणा की। इस अवसर पर अवतार हेनरी तथा अमृत खोसला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेश भट्टी, योगेश, हरिपाल संगर, सुनील संगर, राजेंद्र बाबा, मनीष सहोता, विकास, सीमा, पल्लवी नाहर, बॉबी, शारदा थापर, सपना, पुनीत सहोता, ललित, सीमा तथा गीता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी