संविधान चौक फ्लाईओवर का डिवाइडर भी तोड़ा

संविधान चौक के फ्लाईओवर की रिपेयर का काम किसी भी समय शुरू हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 02:44 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 02:44 AM (IST)
संविधान चौक फ्लाईओवर का डिवाइडर भी तोड़ा
संविधान चौक फ्लाईओवर का डिवाइडर भी तोड़ा

जागरण संवाददाता, जालंधर

संविधान चौक के फ्लाईओवर की रिपेयर का काम किसी भी समय शुरू हो सकता है। इस बीच फ्लाईओवर का डिवाइडर भी तोड़ दिया गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। डिवाइडर तोड़ने का मकसद फ्लाईओवर की एक लेन से दूसरे पर जाना है। वहीं रिपेयर को लेकर फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली एसपी सिगला एंड कंपनी की टीम नगर निगम अधिकारियों के संपर्क में है। यह फ्लाईओवर करीब 20 दिन से बंद है और इससे संविधान चौक ट्रैफिक लाइट्स पर ट्रैफिक प्रभावित है। खासकर बस स्टैंड की तरफ से आने वाली सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग जाती हैं। इस तरफ से फ्लाईओवर को बंद किया हुआ है। फ्लाईओवर में दरार आने की जांच चल रही है। इसकी अप्रोच रोड में लंबी दरार है और इसे अब निर्माण कंपनी रिपेयर करेगी।

chat bot
आपका साथी