स्कूलों में एक महीने तक वीरों की गाथा का होगा गुणगान

अब विद्यार्थी स्कूलों में एक महीने तक वीरों की गाथा का गुणगान करते नजर आएंगे। इसके लिए सीबीएसई ने स्कूलों में वीरगाथा प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें तीसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:42 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:42 AM (IST)
स्कूलों में एक महीने तक वीरों की गाथा का होगा गुणगान
स्कूलों में एक महीने तक वीरों की गाथा का होगा गुणगान

अंकित शर्मा, जालंधर

अब विद्यार्थी स्कूलों में एक महीने तक वीरों की गाथा का गुणगान करते नजर आएंगे। इसके लिए सीबीएसई ने स्कूलों में वीरगाथा प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें तीसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस प्रोग्राम के तहत विद्यार्थी कविता, निबंध, पेंटिग, मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन के साथ-साथ वर्किंग या नान वर्किंग माडल तैयार करेंगे। विद्यार्थियों को देश के वीरों का सम्मान करने को प्रेरित करने के उद्देश्य से ही शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने सीबीएसई के साथ मिलकर यह प्रोग्राम शुरू किया है। बेहतरीन प्रोजेक्ट तैयार करने वाले विद्यार्थियों को 26 जनवरी 2022 को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों की तरफ से निरंतर प्रोग्राम करवाए जाएंगे और प्रत्येक अपनी एक-एक सर्वोत्तम एंट्री सीबीएसई के आफिशियल पोर्टल पर अपलोर्ड करेगा। स्कूल सिर्फ चार ही प्रोजेक्ट अपलोर्ड कर सकते हैं। सीबीएसई या मायगोव पोर्टल पर अपलोड की गई देश की बेहतरीन 25 एंट्रीज को मिनिस्ट्री आफ डिफेंस की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर आमंत्रित किया जाएगा और विजेताओं को 10 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड के अकादमिक डायरेक्टर डा. जोसफ इमेनुअल ने स्कूलों को ज्यादा से ज्यादा इस प्रोग्राम में विद्यार्थियों को शामिल करने के आदेश जारी किए हैं। प्रोग्राम का शेड्यूल

-21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होंगी गतिविधियां।

- एक नवंबर से 30 नवंबर तक स्कूलों को प्रत्येक वर्ग में एक-एक (कुल चार) एंट्री को अपलोड करना होगा।

-तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवीं से दसवीं की छह-छह और 11वीं से 12वीं की सात-सात एंट्री को चुना जाएगा।

chat bot
आपका साथी