Jalandhar Today 8th April : जालंधर में एचएमवी कालेज से रन फॉर लीव्स का आयोजन 11 बजे होगा, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं आज वीरवार 24 नवंबर को क्या-क्याहोने वाला है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 06:22 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:22 AM (IST)
Jalandhar Today 8th April : जालंधर में एचएमवी कालेज से रन फॉर लीव्स का आयोजन 11 बजे होगा, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज होगा रन फॉर लीव्स का आयोजन।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार 24 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- संकीर्तन व सत्संग

मूर्ति तारा देवी मंदिर मिठा बाजार में संकीर्तन व सत्संग का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें प्रकाश देवा जी व नीरू कपूर मा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7.30 बजे होगा

शहर में आज मां बगलामुखी के जयघोष गूंजेंगे। इस क्रम में जहां मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लंबा पिंड होशियारपुर रोड में सुबह 7.30 बजे से मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर आहुतियां देंगे। वहीं दूसरी तरफ प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की तरफ से मां बगलामुखी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिकंदर महाराज की अध्यक्षता में सुबह 8 बजे से होने वाले यज्ञ में संगठन के सदस्य परिवार सहित शामिल होंगे।

- वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर वैक्सीन लगने का अभियान सुबह 9 बजे से होगा। जिसमें 45 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

- स्पोर्ट्स कॉलेज कपूरथला रोड में सुबह 9.30 बजे से बैडमिंटन तथा वॉलीबॉल को लेकर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान दोनों खेलों के कोच खेल की बारीकियों के बारे में भी बताएंगे।

- रन फॉर लीव्स

रन फॉर लीव्स का आयोजन एच एम वी कालेज से सुबह 11 बजे से होगा।

chat bot
आपका साथी