नगर कौंसिल भोगपुर के विकास कार्यों के लिए 1.80 करोड़ की राशि मंजूर : केपी

पंजाब की कैप्टन सरकार चुनाव में किए हरेक वादे निभा रही है और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए शेष बचे छह महीनों के कार्यकाल के दौरान अधूरे वादे भी जल्द पूरे किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:31 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:31 PM (IST)
नगर कौंसिल भोगपुर के विकास कार्यों के लिए 1.80 करोड़ की राशि मंजूर : केपी
नगर कौंसिल भोगपुर के विकास कार्यों के लिए 1.80 करोड़ की राशि मंजूर : केपी

संवाद सूत्र, भोगपुर : पंजाब की कैप्टन सरकार चुनाव में किए हरेक वादे निभा रही है और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए शेष बचे छह महीनों के कार्यकाल के दौरान अधूरे वादे भी जल्द पूरे किए जाएंगे और पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उक्त बातें हलका इंचार्ज मोहिदर सिंह केपी ने डल्ली में नगर कौंसिल भोगपुर को विकास कार्यों के लिए 1.80 करोड़ रुपये की ग्रांट का मंजूरी पत्र नगर कौंसिल भोगपुर के ईओ रामजीत, संजीव अग्रवाल, सीनियर कांग्रेस नेता राकेश मेहता, जसपाल सिंह उपप्रधान नगर कौंसिल, मनप्रीत कौर पार्षद, अमोलक सिंह डल्ली को सौंपते कही।

इस मौके पर केपी ने कहा कि भोगपुर के गंदे पानी के प्रबंध के लिए जहां नगर कौंसिल द्वारा पहले मिली तीन करोड़ 75 लाख की ग्रांट सीवरेज बोर्ड को दे दी गई है, वहीं पंजाब सरकार से 11 करोड़ की ग्रांट और मंजूर करवाई गई है ताकि ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर गंदे पानी की समस्या का हल किया जा सके। इस मौके पर जेई मंदीप सिंह सैनी, इंस्पेक्टर जसविदर सिंह, अभिषेक महाजन, परमवीर सिंह, बलकार सिंह डल्ली, सुनीता, पवनदीप सिंह, मा. ओंकार सिंह, राजिदर सिंह सैनी, तरसेम सिंह कलोटी, नरिदर सिंह रिटा. हैडमास्टर, मलकीत सिंह जंडू, बचित्र सिंह डल्ली, हरभजन सिंह, स्वर्ण सिंह, जगीर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरिदर सिंह बोबी, अवतार सिंह व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी