टैगोर नगर में बंद घर से 50 हजार नकदी और जेवरात ले गए चोर

शहर के टैगोर नगर इलाके में चोरों ने एक और घर को अपना निशाना बनाया। मामला थाना 5 क्षेत्र के टैगोर नगर का है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:00 AM (IST)
टैगोर नगर में बंद घर से 50 हजार 
नकदी और जेवरात ले गए चोर
टैगोर नगर में बंद घर से 50 हजार नकदी और जेवरात ले गए चोर

जागरण संवाददाता, जालंधर : शहर के टैगोर नगर इलाके में चोरों ने एक और घर को अपना निशाना बनाया। मामला थाना 5 क्षेत्र के टैगोर नगर का है, जहां इलाके की रहने वाली महिला दर्शना घर को ताला लगाकर बाजार गई थीं। डेढ घंटे बाद जब घर पहुंचीं तो घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी और चांदी के दो कड़े गायब थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

घरों को निशाना बना रहे चोर

शनिवार को चोरों ने थाना आठ इलाके के संतोखपुरा में एक घर से 3.25 लाख नकदी चुराई थी। घटना के समय घरवाले धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए गए थे।

18 फरवरी 2021 को वर्कशाप चौक के पास हार्डवेयर की दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। गल्ला ले जाते हुए सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई थी।

chat bot
आपका साथी