लुटेरों की ऐशगाह बने जालंधर के ये इलाके, दो दिन में चार लूट की वारदातें

जालंधर में लूट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लुटेरे दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सबसे अधिका मामले बस्ती बावा खेल एरिया के इलाकों में सामने आ रहे हैं। पुलिस को भी इन मामलों में केवल सीसीटीवी फुटेज का सहारा है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:23 PM (IST)
लुटेरों की ऐशगाह बने जालंधर के ये इलाके, दो दिन में चार लूट की वारदातें
थाना बस्ती बावा खेल के इलाके लुटेरों की ऐशगाह बन चुके हैं।

जालंधर, जेएनएन। कमिश्नरेट वेस्ट का एरिया लुटेरों के निशाने पर है। खास तौर पर थाना बस्ती बावा खेल के इलाके तो लुटेरों की ऐशगाह बन चुके हैं। दो दिन के भीतर ही लूट की चार वारदातों को अंजाम देकर लुटेरों ने पुलिस को चुनौती दी है।

मंगलवार को द्रोणा गार्डन के पास लुटेरों ने शराब व्यापारी के कारिंदे को लूटा, वहीं उसी रात नाखां वाला बाग के पास लुटेरों ने प्रॉपर्टी डीलर को लूट लिया। दोनों वारदातों में लुटेरों ने जिसे लूटा उसे घायल भी किया। वहीं बाइक सवार लुटेरों ने थाना बस्ती बावा खेल के बगल में ही लगते कृष्णा नगर में एक महिला का पर्स छीन लिया। कुछ देर बाद ही माई के ढाबे के पास एक व्यक्ति का मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा नगर निवासी तेजिंदर कौर ने बताया कि वह अपनी बहू के साथ बाजार में खरीदारी करने गई गई थी। घर के पास पहुंची तो बाइक पर आए दो युवक उसकी बहू के हाथ में पकड़ा पर पर्स फरार हो गए थे। पर्स में करीब दस हजार रुपये की नकदी, दो गोल्ड लॉकेट और अन्य सामान था।

वहीं राजा गार्डन निवासी रोहित ने बताया कि वह माई के ढाबे के पास पैदल किसी काम से जा रहा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन कर फरार हो गए। वो लुटेरों के पीछे भागा लेकिन वह हाथ नहीं आए। दोनों मामलों में थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने कई संदिग्धों को राउंडअप किया है और सीसीटीवी कैमरा की भी जांच कर रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी