जालंधर में रायपुर-रसूलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव के ऊपर से गुजरते रहे कई वाहन

जालंधर के मकसूदा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर रसूलपुर के पास बीती बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद शव जालंधर पठानकोट हाईवे पर ही पड़ा रहा जिसके चलते शव के ऊपर से कई वाहन गुजरते रहे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:55 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:55 AM (IST)
जालंधर में रायपुर-रसूलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव के ऊपर से गुजरते रहे कई वाहन
जालंधर में मामले की जांच करती हुई पुलिस।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के मकसूदा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर रसूलपुर के पास बीती बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद शव जालंधर पठानकोट हाईवे पर ही पड़ा रहा जिसके चलते शव के ऊपर से एक-एक कर कई वाहन गुजरते रहे जिससे शव के टुकड़े हाईवे पर बिखर गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद टुकड़ों को इकट्ठा कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक की पेंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई है। मृतक की पहचान खलील अहमद पुत्र फखरुद्दीन निवासी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर डीएसपी सुखपाल सिंह रंधावा मकसूदा के थाना प्रभारी कमलजीत सिंह बल भी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी करतारपुर सुखपाल सिंह रंधावा ने बताया कि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करते हुए परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच की जा रही है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि घटना बुधवार देर रात की है जिससे लोगों को घटना के बारे में जानकारी नहीं चल सकी और मृतक का शव काफी देर तक हाईवे पर ही पड़ा रहा जिसके ऊपर से एक के बाद एक कई वाहन गुजरते रहे।

chat bot
आपका साथी