ऋषि अरोड़ा बने अरोड़ वंश महासभा के प्रदेश चेयरमैन

अरोड़ा महासभा के जिलाध्यक्ष ऋषि अरोड़ा को बिरादरी की सबसे पुरानी संस्था अरोड़ वंश महासभा का प्रदेश चेयरमैन बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:07 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:07 PM (IST)
ऋषि अरोड़ा बने अरोड़ वंश महासभा के प्रदेश चेयरमैन
ऋषि अरोड़ा बने अरोड़ वंश महासभा के प्रदेश चेयरमैन

जागरण संवाददाता, जालंधर : अरोड़ा महासभा के जिलाध्यक्ष ऋषि अरोड़ा को बिरादरी की सबसे पुरानी संस्था अरोड़ वंश महासभा का प्रदेश चेयरमैन बनाया गया। जिलेभर के अरोड़ा बिरादरी के परिवारों ने ऋषि को सम्मानित किया। महासभा की अनुशासन कमेटी के चेयरमैन कर्नल राम लाल अरोड़ा व संरक्षक प्रदूमन सिंह ठुकराल ने इस नियुक्ति पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि ऋषि अरोड़ा ने 2011 में अरोड़ा महासभा की शुरुआत की थी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष होने के साथ-साथ ही उन्होंने राज्यभर में संस्था की इकाईयां गठित की थी।

समाज के प्रति समर्पित भाव से सेवाएं देने के चलते ही ऋषि अरोड़ा को समाज की पुरानी संस्था में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर उनके साथ संस्था के उप-चेयरमैन सुदर्शन छाबड़ा, सलाहकार रोहित अरोड़ा, सीनियर उपप्रधान दिनेश कमल अरोड़ा, उपप्रधान नमिश अरोड़ा, बोबी भूटानी, यशपाल सफरी, हरलीन सिंह, बोबी भूटानी, सुरिदर सिंह कैरो, महासचिव जतिदर कुमार अरोड़ा, रोहित गंभीर, कैशियर राज कुमार अरोड़ा, राजेश मोहन बजाज, संगठन सचिव यशपाल सफरी, सह संगठन सचिव जतिदर कुमार, मोहित मखीजा, लक्की अरोड़ा सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी