डीएवी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हवन

डीएवी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हवन करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:25 PM (IST)
डीएवी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हवन
डीएवी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हवन

जासं, जालंधर : डीएवी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हवन करवाया गया। इसमें सरकार की तरफ से निर्धारित कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। डीएवी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर आफिशिएटिग डा. जसबीर ऋषि, आफिशिएटिग रजिस्ट्रार डा. केएन कौल और अकादमिक अफिशिएटिग डीन डा. आरके सेठ ने हवन में आहुतियां डाली। स्पो‌र्ट्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. यशवीर सिंह ने हवन करवाया। डा. जसबीर ऋषि ने चांसलर पूनम सूरी के संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि आठ वर्षों में बहुत से छात्रों ने इस विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर उपलब्धियां हासिल की हैं और देश विदेश में विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं।

chat bot
आपका साथी