श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव को लेकर सजे दीवान

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में समागमों का दौर जारी है। इस क्रम में आयोजित समागम के दौरान प्रसिद्ध रागी जत्थे के सदस्यों ने हाजिरी लगाकर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:36 PM (IST)
श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव को लेकर सजे दीवान
श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव को लेकर सजे दीवान

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में समागमों का दौर जारी है। इस क्रम में आयोजित समागम के दौरान प्रसिद्ध रागी जत्थे के सदस्यों ने हाजिरी लगाकर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। कीर्तन दरबार की शुरुआत श्री हरिरास साहिब के पाठ के साथ हुई।

इसके बाद विशेष रूप से पहुंचे भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी, बीबी बलजिदर कौर खड़ूर साहिब वाले व भाई तनवीर सिंह ने एक के बाद एक कई मनमोहक शबद प्रस्तुत किए। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी का उच्चारण किया। मंच संचालन प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमिदर सिंह डिपी ने किया। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी द्वारा धर्म के प्रचार के साथ-साथ मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार के साथ बताया। उन्होंने कहा कि 400 वर्षीय प्रकाशोत्सव को लेकर हर महीने विशेष समागम किए जाएंगे हैं। मौके पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह डीसी टायर, चेयरमैन गुरचरण सिंह बागां वाले, कैशियर जतिदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, गुरविदर सिंह गोमा, राजेंद्र सिंह बेदी, दविदर सिंह, सरदूल सिंह, बलविदर सिंह, सहदेव सिंह, गुरजीत सिंह, जसबीर सिंह, मनविदर सिंह सहगल, एडवोकेट बलदेव सिंह कुंदी, रविद्र सिंह, गुरजीत सिंह परी महल, बलवीर सिंह, सरबजीत सिंह, जसवीर सिंह, सतपाल सिंह सिद्धकी, गुरमेल सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरिदर सिंह मझैल, जितेंद्र पाल सिंह मझैल व बलदेव सिंह गतका मास्टर सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी