कण-कण में है परमात्मा का वास : आचार्य मनसुखा

कथा व्यास परम पूज्य आचार्य मनसुखा भाई वृंदावन धाम वालों ने कहा कि कण-कण में परमात्मा का वास होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:08 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:08 PM (IST)
कण-कण में है परमात्मा का वास : आचार्य मनसुखा
कण-कण में है परमात्मा का वास : आचार्य मनसुखा

जागरण संवाददाता, जालंधर : कथा व्यास परम पूज्य आचार्य मनसुखा भाई वृंदावन धाम वालों ने कहा कि कण-कण में परमात्मा का वास होता है। भगवान केवल मंदिर में ही नहीं बल्कि समूचे ब्रह्मांड में मौजूद है। गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी की तरफ से दस 10 मरला पार्क में जारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान उन्होंने भगवान की उपस्थित से सभी को अवगत करवाया। आचार्य मनसुखा ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप का बोलबाला हुआ है, भगवान ने अवतरित होकर इसका नाश किया है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी समाज से पाप का अंत करने के लिए धरती पर अवतार लिया था। श्रीमद् भागवत कथा में इसका व्याख्यान किया गया है। संस्था के प्रधान प्रिसिपल एमएल एरी ने सोसायटी की तरफ से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। इस मौके पर मूर्ति तारा देवी मंदिर, महिला संकीर्तन मंडली की प्रधान नीरू कपूर, शशि चाबा, इंद्रजीत, मीनाक्षी पोले, नेहा, अनू राणा, जेपी चड्ढा, गीता चड्ढा, संजोगता कपूर, रेनू रत्ती, रिटा सौंधी, शशि गर्ग, चंचल बांसल, रजनी शर्मा, रजनी गुप्ता सहित सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी