शिष्य को ज्ञान रूपी प्रकाश की तरफ ले जाता है गुरु : आचार्य सुरेश

आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में गुरु पूर्णिमा को लेकर समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:37 PM (IST)
शिष्य को ज्ञान रूपी प्रकाश की तरफ ले जाता है गुरु : आचार्य सुरेश
शिष्य को ज्ञान रूपी प्रकाश की तरफ ले जाता है गुरु : आचार्य सुरेश

जागरण संवाददाता, जालंधर : आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में गुरु पूर्णिमा को लेकर समारोह करवाया गया। मंदिर के प्रधान रणजीत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिलेभर से आर्य समाज परिवार के सदस्य शामिल हुए। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सुरेश शास्त्री ने पावन वेद मंत्रों की रचनाओं से यज्ञ संपन्न कराया। प्रिया मिश्रा ने यज्ञ प्रार्थना करवाई व प्रभु भक्ति के भजन प्रस्तुत किए।

आर्य समाज के प्रमुख रवि आर्य ने ईश्वर भक्ति के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्य सुरेश शास्त्री ने कहा कि सच्चा गुरु अपने शिष्य को असत्य से सत्य व अंधकार से प्रकाश की तरफ लेकर जाो है। सच्चे गुरु की शरण में जाने से शिष्य के संपूर्ण जीवन का कायाकल्प हो जाता है। मंच संचालन हर्ष लखनपाल ने किया। इस अवसर पर अश्वनी डोगरा, चौधरी हरिचंद, विजय कुमार चावला, सुरेंद्र अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, गौरव आर्य, सुरेन्द्र खन्ना, रीवा खन्ना, सुनीत भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, जगदीश भाटिया, केवल कृष्ण चोपड़ा, अनिल मिश्रा, शादी लाल, सुदेश भगत, अनिल मिश्रा, अमित सिंह, ज्योति सिंह, अर्चना मिश्रा व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी