बाबा गुग्गा जाहर पीर मोगा कलोनी भोगपुर में जोड़ मेला करवाया Jalandhar News

कांग्रेसी पार्षद जसपाल सिंह ने विशेष मेहमान के रूप में पहुंच सभी को बधाई दी। मेहमानों को मुख्य सेवादार सतनाम सिंह व साईं अवतार शाह कादरी ने सम्मानित किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 12:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 12:10 PM (IST)
बाबा गुग्गा जाहर पीर मोगा कलोनी भोगपुर में जोड़ मेला करवाया Jalandhar News
बाबा गुग्गा जाहर पीर मोगा कलोनी भोगपुर में जोड़ मेला करवाया Jalandhar News

भोगपुर (जालंधर), जेएनएन। दरबार बाबा गुग्गा जाहर पीर मोगा कलोनी में मुख्य सेवादार सतनाम सिंह व सुखदेव लाहौरिया की अगुआई में जोड़ मेला धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह दरबार में झंडे की रस्म अदा की गई। दरबार में झंडे की रस्म सेवादार व पार्षद जसपाल सिंह, सुखदेव लाहौरिया, सतनाम सिंह व साईं अवतार शाह कादरी ने अदा की। इसके बाद भक्तों के लिए लंगर का प्रबंध किया गया।

 

महमानों को सिरोपा देकर सम्मानित करते हुए पूर्व सरपंच जसविंदर कौर व लखविंदर सिंह लक्की।

 इस मौके पर कांग्रेसी पार्षद जसपाल सिंह ने विशेष मेहमान के रूप में पहुंच सभी को बधाई दी। मेहमानों को मुख्य सेवादार सतनाम सिंह व साईं अवतार शाह कादरी ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्यारा सिंह, बंता सिंह, जगतार सिंह, सुखदेव सिंह, बलकार सिंह, सरबजीत सिंह, लखविंदर सिंह माटा, सुखविंदर सिंह, सुमित, हैपी कलोनी, पूर्व सरपंच जसविंदर कौर, ज्योति पंचायत सदस्य, बलवीर सिंह, अमन शर्मा, गेजा, बिट्टा, पप्पू, काला जोनी, सेमा, सेवादार साहिल, शालू, संजू, जोता, हनी, शुभप्रीत, रज्जा, सनमप्रीत आदि हाजिर रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी