दुख निवारण चंडी महायज्ञ में विश्व कल्याण की हुई प्रार्थना, जालंधर के किशनपुरा में करवाया गया समारोह
कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पवन सूरी ने कहा कि महामारी के कारण बहुत बड़ा वर्ग बेरोजगारी की कगार पर आ खड़ा हुआ है। उन्हें परिवार के लिए राशन का जुगाड़ करने में भी मुश्किल हो रही है। ऐसे में लोगों को जरूरतमंदों की मदद को आगे आना चाहिए।
जालंधर, जेएनएन। किशनपुरा में हुए दुख निवारण चंडी महायज्ञ में कांग्रेसी नेता पवन सूरी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। यज्ञ का आगाज नवग्रह पूजन और धरती पूजन के साथ किया गया। इसके बाद संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया।
आचार्य इंद्र देव और बबलू पंडित ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। इसके बाद विश्व कल्याण को लेकर प्रार्थना की गई। पवन सूरी ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में बहुत बड़ा वर्ग बेरोजगारी की कगार पर आ खड़ा हुआ है। उनको अपने परिवार के लिए राशन का जुगाड़ करने में भी मुश्किल आ रही है। ऐसे समय में लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इसके साथ ही घरों में यज्ञ कर समूचे विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। इस मौके पर इलाका निवासियों की तरफ से पवन सूरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजीव कक्कड़, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, साहिल पंडित, अंकित शास्त्री व पंडित राजनाथ मौजूद रहे।