गुरुद्वारा संत सागर जौहलां में गुरमति समागम करवाए

गांव जौहलां के डेरा गुरुद्वारा संत सागर चाय वाला में संत बाबा कपूर सिंह निर्वाण चाय वालों की 105वीं याद में संत बाबा हरजिदर सिंह चाय वालों की अगुआई में गुरमति समागम आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 07:55 PM (IST)
गुरुद्वारा संत सागर जौहलां में गुरमति समागम करवाए
गुरुद्वारा संत सागर जौहलां में गुरमति समागम करवाए

संवाद सूत्र, जंडूसिघा : गांव जौहलां के डेरा गुरुद्वारा संत सागर चाय वाला में संत बाबा कपूर सिंह निर्वाण चाय वालों की 105वीं याद में संत बाबा हरजिदर सिंह चाय वालों की अगुआई में गुरमति समागम आयोजित हुआ।

15 जनवरी से चल रहे श्री अखंड पाठों की लड़ी के भोग मंगलवार को गुरुद्वारा संत सागर चायवाला गांव जौहल में डाले गए। इस दौरान भारी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाई। संत बाबा हरजिदर सिंह ने बताया कि यह गुरमति समागम श्री गुरु तेग बहादर साहिब के 400वें प्रकाशोत्सव को समर्पित किया है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह इलाके की संगत की ओर से 400 सहज पाठों के भोग डाले जाएंगे और श्लोक पढ़े जाएंगे। प्रसिद्ध सिख चिंतक व वक्ता भगवान सिंह जौहल ने गुरमति विचार साझा किए और धार्मिक दीवान में सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई रविदर सिंह व भाई सुखजिदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।

इसके अलावा कीर्तन की हाजिरी भरने वाले जत्थों में भाई जगजीवन सिंह, भाई गुरमेल सिंह व बीबी कुलदीप कौर जालंधर वालों के जत्थे ने गुरबाणी व कीर्तन से संगत को निहाल किया। संत बाबा हरजिदर सिंह ने कहा कि 20 फरवरी को बहादरपुर (यमुनानगर) व 21 फरवरी को कोच बेली बहिराल (पाउंटा साहिब) में होने वाले गुरमति समागम में संगत हाजिरी भरे।

इस मौके पर पूर्व सांसद मोहिदर सिंह केपी, विधायक राजिंदर बेरी, एसजीपीसी सदस्य परमजीत सिंह रायपुर, डीसीपी अरुण सैनी, राजेश विजय चेयरपर्सन मंदीप कौर मुल्तानी, गुरनाम सिंह मुल्तानी, बलबीर सिंह बिट्टू, पार्षद शमशेर सिंह खैहरा, मनजीत सिंह ट्रांसपोर्टर, गुरबचन सिंह मक्कड़, जसबीर सिंह, वकील बलजीत सिंह, प्रधान अमरजीत सिंह, हरमोहन सिंह मिन्हास, दविदर सिंह अमरजीत दकोहा आदि मौजूद थे। इस दौरान संत महापुरुषों में संत बाबा गुरचरण सिंह पंडवा, संत सुखवंत सिंह नाहलां, संत गुरचरण सिंह बड्डो, संत गुरविदर सिंह हजारा ने संगत को प्रवचनों से निहाल किया।

chat bot
आपका साथी