आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ, मनमोहक भजनों ने श्रद्धालु किए मंत्रमुग्ध Jalandhar News

आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में पंडित बुद्धदेव वेद्यालंकार ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 01:29 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 01:29 PM (IST)
आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ, मनमोहक भजनों ने श्रद्धालु किए मंत्रमुग्ध Jalandhar News
आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ, मनमोहक भजनों ने श्रद्धालु किए मंत्रमुग्ध Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में पंडित बुद्धदेव वेद्यालंकार ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। इस दौरान जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर जीवन को कृतार्थ किया। इसके उपरांत भजन गायिका रश्मि घई ने 'सिमरन करो दिन-रात प्रभु का सिमरन करो' तथा 'मेरे मन में बसे है भगवान' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद घई ने मंदिर द्वारा करवाई जा रही गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद जी ने आर्य समाज की स्थापना कर समूचे समाज को अनमोल देन दी है। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अजय महाजन, जोगिंदर भंडारी, महेंद्र पाल आर्य व उमा तनेजा उपस्थित रहे।

इससे पहले रविवार को आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में यज्ञ का आयोजन किया गया था। इसमें धर्मेंद्र मिश्र व वंदना मिश्र यज्ञ बेदी पर मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित हुए। आर्य जगत के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य देवराज आर्य मुंबई वालों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया था। 

आचार्य देवराज ने कहा कि हर इंसान को हवन यज्ञ में आहुतियां देनी चाहिए। इससे तन व मन शुद्ध होते है। वेद के अंदर सुखी गृहस्थ को जीने के लिए सुंदर उपदेश है। घर में रहने वाले सभी प्राणी अपने अपने कर्तव्यों का पालन करें। सुख शांति व सर्व मनोकामना पूर्ति के लिए इस महान यज्ञ को अपनाना चाहिए। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि समस्त दुख निवारण का मूल मंत्र वेद में है। उन्होंने सभी को पावन दिवस की शुभकामनाएं दी। आर्य समाज महामंत्री हर्ष लखनपाल ने मंच संचालन किया। संस्था की तरफ से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी