रेखा की सास भी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

न्यू राज नगर में रहने वाले टेलर मास्टर दलीप कुमार के साथ झगड़े के बाद जान देने वाली महिला की सास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:09 PM (IST)
रेखा की सास भी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
रेखा की सास भी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

संवाद सहयोगी, जालंधर

न्यू राज नगर में रहने वाले टेलर मास्टर दलीप कुमार के साथ झगड़े के बाद अपने दो बच्चों सहित जहर खाने वाली उसकी पत्नी रेखा के मामले में रविवार को पुलिस ने मृतका की सास कमला को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेखा के पति दलीप को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को रविवार अदालत में पेश किया गया, जहां पर कमला को जेल भेजने के आदेश हुए और दलीप को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि रिमांड पर लेकर दलीप से झगड़े की असल वजह जानने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेखा के कमरे की तलाशी ली गई है, लेकिन वहां पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

रेखा के स्वजनों ने बताया कि रेखा को पढ़ना लिखना नहीं आता था। पिछले काफी समय से दलीप और रेखा के बीच विवाद चल रहा था, जिस वजह से रेखा तीन साल मायके में रही। दो महीने पहले ही वापस पति के पास आई थी। आरोप था कि दलीप रेखा को जरा-जरा सी बात पर झगड़ा कर घर से निकाल देता था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था और दलीप ने गुस्से में कह दिया था कि जहर खा ले। इसके बाद शनिवार को रेखा ने अपनी बेटे गौरव और बेटी मन्नत को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया था। इसमें रेखा और गौरव की मौत हो गई थी, जबकि मन्नत अभी भी जिदगी और मौत से जूझ रही है।

chat bot
आपका साथी