सिविल अस्पताल से नवजात चुराने का मामला, लुधियाना की रेखा व नेहा को देना था बच्चा

लुधियाना की नेहा और रेखा ने मास्टरमाइंड दविंदरजीत कौर को चार लाख रुपए देने का वादा किया था। पुलिस ने नेहा और रेखा से संपर्क किया तो उनके मोबाइल बंद आ रहे थे।

By Edited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 05:23 AM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 12:53 PM (IST)
सिविल अस्पताल से नवजात चुराने का मामला, लुधियाना की रेखा व नेहा को देना था बच्चा
सिविल अस्पताल से नवजात चुराने का मामला, लुधियाना की रेखा व नेहा को देना था बच्चा

जालंधर, जेएनएन। सिविल अस्पताल से नवजात को चुराने का प्लान बनाने वाली मास्टरमाइंड दविंदरजीत कौर को चार लाख रुपये देने का वादा लुधियाना की नेहा और रेखा ने किया था। नेहा और रेखा ने बच्चा आगे किसको देना था, यह दविंदर नहीं जानती। पुलिस ने मास्टरमाइंड का मोबाइल चेक किया तो दो नंबर ऐसे निकले, जिन पर कई बार उसकी बात हुई थी। उन नंबरों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। उसने बताया कि नेहा और रेखा उनके किसी जानकार के जरिए संपर्क में आई थीं और उन्होंने ही उसे कहा था कि नवजात लड़का यदि मिले तो उसके बदले में उसे चार लाख रुपये देंगी।

दविंदर कौर ने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि बच्चा उन्होंने आगे किसे देना था। पुलिस ने नेहा और रेखा से संपर्क किया तो उनके मोबाइल बंद आ रहे थे। अब पुलिस दोनों को जांच में शामिल करने जा रही है, ताकि पता चल सके कि उन्होंने आगे किसी और को बच्चा देना था या खुद ही रखना था। एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि बच्चा चुराने के मामले में दविंदर कौर और उसके साथियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में जो भी शामिल पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपित बोला, पंच को बताया था कि बच्चा चुराने जा रहे हैं

रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया है कि पंच गोपी को पहले से ही मालूम था कि बच्चे का अपहरण किया जा रहा है। पहले यह कहा जा रहा था कि पंच सिर्फ दोस्ती में आया है, लेकिन अब जांच में सामने आया कि पंच को उसके दोस्त पीता ने सारी बात पहले से ही बता दी थी और बदले में जो भी मिलेगा उसका पांचवां हिस्सा देने की बात कही थी। उसे यह कहा गया था कि सारी बात पहले से ही तय हो चुकी है। वह सिर्फ बच्चा लेने के लिए ही जा रहे हैं। पैसों के लालच में पंच उसकी बातों में आ गया और साजिश का हिस्सा बन गया।

यह है मामला

बीते वीरवार को जालंधर के सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड से एक नवजात शिशु गायब हो गया था। दोपहर 12.50 बजे सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बच्चे ने जन्म लिया। सवा एक बजे उसे निक्कू वार्ड में बने केयर बॉक्स में जांच के लिए रखा गया और पौने दो बजे बच्चा गायब हो गया था। पुलिस दविंदरजीत कौर, रणजीत सिंह राणा, गांव महेड़ू के पंचायत सदस्य गुरप्रीत सिंह गोपी, गुरप्रीत सिंह पीता और सिविल अस्पताल की दर्जा चार कर्मचारी किरन को गिरफ्तार कर चुकी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी