निगम के विज्ञापन के 9.32 करोड़ के टेंडर को मंजूरी

एआरसी ने 9.32 करोड़ का टेंडर लगाने की मंजूरी दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:00 AM (IST)
निगम के विज्ञापन के 9.32 करोड़ के टेंडर को मंजूरी
निगम के विज्ञापन के 9.32 करोड़ के टेंडर को मंजूरी

जागरण संवाददाता, जालंधर : नगर निगम के विज्ञापन टेंडर की राशि तीन करोड़ कम करने पर मेयर जगदीश राजा के एतराज को दरकिनार करते हुए एआरसी (एडवरटाइजमेंट रेगुलेरिटी कमेटी) ने 9.32 करोड़ का टेंडर लगाने की मंजूरी दे दी है। एआरसी में आरटीए, ट्रैफिक पुलिस, तहसीलदार, पंजाब स्टेट पावरकाम, लोक निर्माण, भारत संचार निगम, नगर निगम व नेशनल हाईवे के सदस्य शामिल हुए। तहबाजारी सुपरिटेंडेंट मंदीप सिंह ने बताया कि मेयर ने करीब तीन करोड़ कम करके टेंडर लगाने पर एतराज जताया था। इससे निगम को नुकसान हो रहा है। लेकिन एआरसी ने तीन करोड़ की कम कीमत पर टेंडर लगाने की मंजूरी दे दी है। राशि कम करने के पीछे ज्यादा रेट पर कांट्रक्टरों के काम न लेना प्रमुख बताया है। जबकि टेंडर में कई साइटस भी कम की गई हैं। इससे पहले निगम दो साल में 16 बार विज्ञापन के ठेके के टेंडर लगा चुका है लेकिन यह खाली गए। यदि कोई ठेका लेता है तो निगम की सालाना आदमनी शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी