बीडी आर्य ग‌र्ल्स कालेज में श्री सुखमणि साहिब का पाठ

बनारसीदास आर्य ग‌र्ल्स कालेज में शनिवार को श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाशोत्सव को समर्पित श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:23 PM (IST)
बीडी आर्य ग‌र्ल्स कालेज में श्री सुखमणि साहिब का पाठ
बीडी आर्य ग‌र्ल्स कालेज में श्री सुखमणि साहिब का पाठ

संवाद सहयोगी, जालंधर छावनी : बनारसीदास आर्य ग‌र्ल्स कालेज में शनिवार को श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाशोत्सव को समर्पित श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया। इस मौके पर सांसद चौधरी संतोख सिंह व खेल मंत्री परगट सिंह मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। रागी जत्थे ने कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। कालेज स्टाफ और छात्राओं समेत कैंट के गणमान्य व्यक्तियों ने हाजिरी लगवाई। सुखमणि साहब के पाठ के समापन पर ग्रंथी सिंह ने देश की तरक्की व अमन शांति के लिए अरदास की। मंत्री परगट सिंह ने सभी को श्री गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। प्रिसिपल डा. सुरेंद्र पाल ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। समागम में आए कालेज के प्रेसिडेंट करण अग्रवाल ने कालेज को तीन लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर पर खुशबू अग्रवाल, एडवोकेट संजीव गुप्ता, दैनिक जागरण के महाप्रबंधक नीरज शर्मा, पदम पांडे, चंद्र गुप्ता, नवजीत राजन, सुरेश कुमार सैनी, मोहन सिंह, प्रेम गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, सपना अग्रवाल मौजूद थे। लंगर की सेवा पदम प्रकाश पांडे ने निभाई। डाक्टर परमिदर कौर व मैडम गुंजन पाल ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

chat bot
आपका साथी