मुंबई में हुई शादी, ऑनलाइन शामिल हुए 180 मेहमान

कोविड-19 के कारण देश भर में सभी प्रकार के आयोजन भी लॉक होकर रह गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 01:10 AM (IST)
मुंबई में हुई शादी, ऑनलाइन शामिल हुए 180 मेहमान
मुंबई में हुई शादी, ऑनलाइन शामिल हुए 180 मेहमान

कमल किशोर, जालंधर : कोविड-19 के कारण देश भर में सभी प्रकार के आयोजन भी लॉक होकर रह गए हैं। इस गंभीर हालात में कई लोगों ने अपनी शादी को भी टाल दिया तो कुछ ने इस गंभीर हालात में इकदूजे का सहारा बनने के लिए तय तारीख से पहले ही शादी करने का फैसला कर लिया।

जालंधर के सूर्या एन्क्लेव निवासी डॉ. एसके तुली के बेटे गौरव तुलीने पंचकूला की रहने वाली लड़की महक मैनी से मुबंई में शादी कर ली है। शादी में न ही माता-पिता, न ही बाराती शामिल हुए है। आठ लोगों की मौजूदगी में शादी हुई। हालांकि जूम वीडियो कॉलिग के जरिए 180 बाराती शामिल हुए। गौरव के पिता डा. एसके तुली व माता प्रो. रचना तुली, लड़की के पिता विवेक मैनी व माता पूनम मैनी व दोस्तों ने जूम एप के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से शादी देखी और दोनों को आशीर्वाद दिया।

सात दिसंबर को हुई थी सगाई

जालंधर का रहने वाले गौरव तुली व पंचकूला की रहने वाली लड़की महक मैनी की सगाई सात दिसंबर को हुई थी। दोनों मुंबई की प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 21 नवंबर को शादी फिक्स की गई थी। इसी बीच लॉकडाउन के चलते एक-दूसरे का सहारा बनने के लिए तीस मई को दोनों ने मुंबई के भगवान गणपति मंदिर में शादी कर ली। लड़की का कन्यादान मंदिर के पुजारी ने किया।

क्वारंटाइन होने के चलते नहीं पहुंच सके दोनों के माता-पिता

डीएवी कालेज में सीनियर प्रोफेसर डा. एसके तुली ने कहा कि बेटे की शादी में शामिल होना खुशी की बात थी। अगर मुंबई जाते पहले पारिवारिक सदस्यों को क्वारंटाइन होना था। वापिस पंजाब आते तो दोबारा क्वारंटाइन होना पड़ना था। तनाव भरे माहौल में दोनों एक दूसरे का सहारा बनेंगे इसीलिए पहले ही शादी कर दी गई।

chat bot
आपका साथी