23 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

महानगर सेवा सोसायटी ने 93वां राशन वितरण समारोह विवेक शर्मा की अध्यक्षता में करवाया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा विशेष रूप से शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:25 PM (IST)
23 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन
23 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

जागरण संवाददता, जालंधर : महानगर सेवा सोसायटी ने 93वां राशन वितरण समारोह विवेक शर्मा की अध्यक्षता में करवाया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान 23 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। सतनाम बिट्टा ने संस्था के कार्यों को सराहा। विवेक शर्मा ने संस्था को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। प्रधान चरणजीत मिगलानी ने बताया यह प्रयास मोहल्ला निवासियों व सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है। विमल रामपाल व टेक चंद अरोड़ा द्वारा सभी का स्वागत किया गया। केडी अग्रवाल व कमला मदान की तरफ से लंगर लगाया गया। इस मौके राम प्रकाश डोगरा, विमल थापर, राजीव वर्मा, राजेश्वर सिंह, अजय महंत, कमल बिरला, दीपक कुमार, अजय कुमार बोबी, हरजीत सिंह, कमलजीत कौर, रानी, रमेश ग्रेवाल, अनिल गुप्ता, सत्यपाल व रमेश वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी