अन्न का दान सबसे उत्तम कर्म : मेहता

श्री राम सेवक मंडल द्वारा संचालित हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पपिदर मेहता ने कहा कि अन्न का दान सबसे उत्तम कर्म है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:23 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:23 PM (IST)
अन्न का दान सबसे उत्तम कर्म : मेहता
अन्न का दान सबसे उत्तम कर्म : मेहता

जागरण संवाददाता, जालंधर

श्री राम सेवक मंडल द्वारा संचालित हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पपिदर मेहता ने कहा कि अन्न का दान सबसे उत्तम कर्म है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ती है, तो उसे सबसे पहले राशन का इंतजाम करने की चिता होती है। ऐसे में अगर गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवा दिया जाए तो इससे बढ़कर सेवा का कोई कार्य नहीं हो सकता। संस्था की तरफ से पुरियां मंदिर, अड्डा होशियारपुर में आयोजित 221वें राशन वितरण समारोह के दौरान उन्होंने ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में विस्तार के साथ बताया। इस दौरान योगेश बंसल तथा विकास टांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। संस्था के चेयरमैन बलदेव राज अहूजा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए समय-समय पर निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाए जाते हैं। इस मौके पर 35 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। जिसमें राजू भंडारी व रोहित जैन ने भी सहयोग किया। संस्था की तरफ से मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश महाजन, पवन शर्मा, एमपी सिंह आहलूवालिया तथा नरेश अग्रवाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी