गुरुणी श्री अनीता जी महाराज के दीक्षा दिवस पर राशन वितरित किया

जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों की तरफ परम श्रद्धेय प्रतिभा पुंज व प्रवचन प्रभाविका गुरुणी श्री अनीता जी महाराज के दीक्षा दिवस को लेकर रविवार को राशन वितरण समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:27 PM (IST)
गुरुणी श्री अनीता जी महाराज के दीक्षा दिवस पर राशन वितरित किया
गुरुणी श्री अनीता जी महाराज के दीक्षा दिवस पर राशन वितरित किया

जागरण संवाददाता, जालंधर : जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों की तरफ परम श्रद्धेय प्रतिभा पुंज व प्रवचन प्रभाविका गुरुणी श्री अनीता जी महाराज के दीक्षा दिवस को लेकर रविवार को राशन वितरण समारोह करवाया गया। जो जैन स्थानक गुड़मंडी में हुआ। इसका आगाज महामंत्र नवकार के सामूहिक उच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और इसे निरंतर जारी रखने को प्रेरित किया। युवाश्रेष्ठी व मानव सेवा रत्न की उपाधि से अलंकृत प्रधान मुस्कान जैन ने दीक्षा दिवस पर शुभकामनाएं दी। कहा, गुरुओं के आशीर्वाद से ही सेवा कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। इस मौके पर 21 जरूरतमंद परिवारों को माह भर का राशन वितरित किया गया। गुरु महाराज ने मंगलपाठ व मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन कीमती लाल जैन, उपाध्यक्ष संदीप जैन, राशन वितरण प्रमुख राजेश जैन बोबी, जलपान प्रमुख राकेश जैन बिट्टा, कार्यकारिणी सदस्य वरुण जैन, लक्षित जैन, प्रदीप जैन, डा. नितिन जैन, सुरेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, प्रोफेसर विनोद जैन, हनीश जैन, विकास जैन, राकेश जैन, संदीप जैन, मनन जैन समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी