जिला प्रशासन की इजाजत मिली तो ही जालंधर में होगा रामलीला का आयोजन

संस्था के सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल में धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वे अधिकारियों को रामलीला के दौरान शारीरिक दूरी और स्वच्छता नियमों के पालन का यकीन दिलाएंगे। अनुमति मिलने पर ही रामलीला करवाई जाएगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:32 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:32 PM (IST)
जिला प्रशासन की इजाजत मिली तो ही जालंधर में होगा रामलीला का आयोजन
जालंधर में नवदुर्गा रामलीला समिति की बैठक में प्रशासन से अनुमति मिलने पर ही रामलीला करवाने का फैसला लिया गया।

जालंधर, जेएनएन। पिछले कई वर्षों से मां दुर्गा पूजा और रामलीला करवाने वाली संस्था नवदुर्गा रामलीला समिति, संजय गांधी नगर की बैठक रविवार को हुई। इसमें शारदीय नवरात्र के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों पर चर्चा की गई। इससे पूर्व संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान डॉ. सीता राम और रमेश मिश्रा ने कहा कि इस बार जिला प्रशासन की इजाजत के बाद ही रामलीला तथा दुर्गा पूजन का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार और जिला प्रशासन ने धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। संस्था द्वारा रामलीला के दौरान शारीरिक दूरी और स्वच्छता नियमों के पालन का यकीन दिलाया जाएगा। इसके बाद अगर जिला प्रशासन की ओर से रामलीला की इजाजत मिलती है, तो वह श्रद्धापूर्वक इसका आयोजन करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ बीपी गुप्ता, राम अचल यादव, दिनेश कुमार, राजकुमार, शिव कुमार यादव, विनोद पटेल, राम सरदार, महेंद्र राय, राम सिंह, रंगीला ठाकुर, मगरू राम, अमरनाथ, राजेंद्र तिवारी, फूलचंद ,चंद्रशेखर, खिलोधर, सुशील शुक्ला, सूर्यनाथ यादव, हरिराम व प्रजापति मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी