रमेश शर्मा प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए पंजाब प्रभारी नियुक्त

पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने जालंधर शहरी इकाई के पूर्व प्रधान रमेश शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का पंजाब प्रभारी नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 09:20 PM (IST)
रमेश शर्मा प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए पंजाब प्रभारी नियुक्त
रमेश शर्मा प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए पंजाब प्रभारी नियुक्त

जालंधर : पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने जालंधर शहरी इकाई के पूर्व प्रधान रमेश शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का पंजाब प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ संगरूर से सरजीवन जिदल व जैतो से संदीप शर्मा को सहयोगी बनाया गया है। इन पदाधिकारियों का काम मन की बात कार्यक्रम में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता शामिल करने की व्यवस्था करने का होगा। रमेश शर्मा ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश, भाजपा पंजाब के महामंत्री सुभाष शर्मा व जीवन गुप्ता का नियुक्ति के लिए आभार जताया।

chat bot
आपका साथी