Ram Mandir Bhumi Pujan : राम मंदिर भूमि पूजन की रस्में शुरू, जालंधर में लोगों ने मिठाइयां बांट जाहिर की खुशी

500 वर्ष बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर के पक्ष में फैसला आया था। अब मंदिर निर्माण को लेकर राम भक्तों में भारी उत्साह है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:32 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:32 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan : राम मंदिर भूमि पूजन की रस्में शुरू, जालंधर में लोगों ने मिठाइयां बांट जाहिर की खुशी
Ram Mandir Bhumi Pujan : राम मंदिर भूमि पूजन की रस्में शुरू, जालंधर में लोगों ने मिठाइयां बांट जाहिर की खुशी

जालंधर, जेएनएन। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को भूमि पूजन किया गया। एक तरफ दोपहर 12.15 बजे भूमि पूजन की रस्में शुरू हुई तो वहीं दूसरी तरफ पूरा शहर भगवे रंग में रंग गया। कहीं लोगों ने ध्वज फहराकर तो कहीं मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं, दिन ढलने के बाद दीपमाला करने की तैयारियां भी पूरे यौवन पर रही।

दरअसल करीब 500 वर्ष बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर के पक्ष में फैसला आया था। इसके बाद से लेकर मंदिर निर्माण की तैयारियां सरकार द्वारा की जा रही हैं। जिसे लेकर राम भक्तों में भारी उत्साह है। यही कारण रहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर पांच अगस्त का दिन यादगार बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही है। यादगार पलों को लेकर शहर के कई बाजारों में ध्वज लहराए गए तथा दुकानों के बाहर झंडे लगाकर खुशी का इजहार किया गया।

जालंधरः बुधवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी। इस मौके पर लड्डू बांटकर खुशी मनाते हुए पूर्व विधायक और भाजपा नेता केडी भंडारी व अन्य।

श्री राम के मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भूमि पूजन किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने निवास पर हवन व पूजा-अर्चना करते हुए।

भक्त घरों में लहराएं भगवा : पुनीत

बुधवार का दिन पूरे देश के लिए खुशी का दिन है। ये बात श्रीराम भक्त पुनीत शुक्ला ने कही। उन्होंने कहा की प्रभु श्रीराम मंदिर शिलान्यास ने उनके 1991 में कारसेवक वाले दिन की यादें ताजा कर दी कि किस तरह वह अपने साथी विनय गोयल, राजकुमार बब्बी के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने सभी श्रीराम भक्तों को आज के दिन घरों में दीपक जलाने व घर पर भगवा लहराने की अपील की है।

जालंधर में डिस्ट्रिक्ट बार एसो. ने बुधवार को राम मंदिर भूमि पूजन के मौके पर भगवान श्री राम की तस्वीर के आगे दीये जलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर बार एसो. के पूर्व प्रधान आरके भल्ला, एड. निखिल शर्मा, एड. राहुल शर्मा, एड. करन कालिया, एड. विकास भारद्वाज व अन्य मौजूद थे।

भूमि पूजन पर घरों में दीपक जलाने का आह्वान

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम मंदिर का भूमि एवं शिलापूजन के साथ मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अशोक सोनी व उनके बेटे जालंधर वेस्ट से मंडल 11 के महामंत्री नवीन सोनी ने भी घरों में दीपक जलाकर, छतों पर भगवा लहकार मनाने का आह्वान किया है।

आज रामभक्त करें दीपामाला: अजय

भाजपा जिला जालंधर देहाती दक्षिण के उपप्रधान अजय वर्मा व भाजपा मंडल नकोदर ने समूह रामभक्तों से अपील की है कि पांच अगस्त को अयोध्या मंदिर में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन की खुशी में दीपमाला करें व मिठाइयां बांटें। मंडल प्रधान सोमनाथ गोपाल, जिला महामंत्री लाल सिंह, भाजयुमो जिला प्रधान अरविंद चावला शैफी, भाजयुमो मंडल प्रधान गौरव गुप्ता, जिला महिला मोर्चा प्रधान सुनीता वर्मा, सुमेश अरोड़ा, मीनाक्षी शारदा, गुरचरण ने भी बधाई दी।

श्रीराम मंदिर निर्माण की खुशी मनाएं भक्त

संयुक्त गढ़वाल सभा के प्रधान हीरा लाल कोठारी ने सभी से अपील की है कि दीप जलाकर खुशी मनाएं। उन्होंने कहा कि कई वषरे से हम इसका इंतजार कर रहे थे और हम सौभाग्यशाली हैं कि मंदिर बनते अपनी आंखों से देख रहे हैं। राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के मुख्य संयोजक जबर सिंह सजवाण ने भी लोगों को मंदिर बनने की शुरूआत की बधाई देते हुए कहा कि हम खुशकिस्मत हैं, जो यह सब अपनी आंखों से देख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी