श्रीराम का पुतला जलाने के विरोध में आज चंडीगढ़ में जमा होंगे हिदू संगठन

ाज्य भर के हिदू संगठन 30 अक्टूबर को चंडीगढ़ में जमा होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:45 PM (IST)
श्रीराम का पुतला जलाने के विरोध में 
आज चंडीगढ़ में जमा होंगे हिदू संगठन
श्रीराम का पुतला जलाने के विरोध में आज चंडीगढ़ में जमा होंगे हिदू संगठन

जागरण संवाददाता, जालंधर : अमृतसर में भगवान श्रीराम का पुतला जलाने के विरोध में राज्य भर के हिदू संगठन 30 अक्टूबर को चंडीगढ़ में जमा होंगे। यहां पर मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस संबंध में वीरवार को हिद क्रांति दल के गोपाल नगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक हुई। बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा ने कहा कि इस घटना से देश-विदेश में रह रहे हिदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नन्हा ने कहा कि हिदू नेताओं पर हो रहे हमले की घटनाएं कम नहीं हुई हैं। अब हिदू देवी-देवताओं के खिलाफ इस तरह की घटनाएं होना गंभीर चिता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से राज्य भर के हिदू संगठनों में रोष व्यापक है। जिसे लेकर शुक्रवार को चंडीगढ़ में सभी संगठनों के प्रतिनिधि रोष जताएंगे। मौके पर उनके साथ संजीव शर्मा, राजिदर शिगारी, कुणाल कोहली, नरिदंर थापर, आशु, आशीष अरोड़ा सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी