राजेश बाहरी बने रोटरी क्लब जालंधर सिटी के प्रधान, नई टीम की हुई ताजपोशी

राजेश बाहरी को रोटरी क्लब जालंधर सिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष सहित नई टीम का ताजपोशी समारोह हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:18 PM (IST)
राजेश बाहरी बने रोटरी क्लब जालंधर सिटी के प्रधान, नई टीम की हुई ताजपोशी
राजेश बाहरी बने रोटरी क्लब जालंधर सिटी के प्रधान, नई टीम की हुई ताजपोशी

जागरण संवाददाता, जालंधर : राजेश बाहरी को रोटरी क्लब जालंधर सिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष सहित नई टीम का ताजपोशी समारोह हुआ। इसमें रोटरी क्लब 3070 के जिला गवर्नर डा. यूएस घई मुख्य अतिथि व जिला गवर्नर डीजीई दुष्यंत चौधरी व उप गवर्नर सिमरन सचदेवा विशेष रूप से शामिल हुए। इससे पूर्व क्लब के पूर्व अध्यक्ष तथा उप गवर्नर हरमिदर सिंह सिडाना ने बीते वर्ष किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान क्लब की तरफ से जरूरतमंद लोगों को फ्री राशन तथा दवाइयों की सुविधा दी गई थी। डा. यूएस घई ने इस वर्ष भी अधिक से अधिक सेवा कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर वर्ष भर सहयोग देने वालों को क्लब की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवक प्रिस ग्रोवर, सोनल चेयर कुलवंत सिंह, क्लब प्रशासक डा. नरिदर पाल, जिला सचिव पीएस ग्रोवर, रोहित बाहरी, सचिव बाजवीर सिंह, हरविदर घई, अनु बाहरी, पूजा बाहरी, तरुण शर्मा, गौतम मोहन, लविश शर्मा, आशु कात्याल, अजय धवन, राहुल धवन, निखिल अरनेजा, गगन लूथरा, सुमित, विशाल अवस्थी, नवतेज, अशोक माणिक, आरएस बवेजा, राजन, भाजपा नेता राबिन सांपला, दमन कुमार, रजत सेठी, डा. मंदीप, डा. संदीप बंसल के अलावा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नई टीम को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी