राजन भाटिया बने शिवसेना समाजवादी के प्रदेश उपाध्यक्ष

शिवसेना समाजवादी ने राज्य स्तर पर संगठन का विस्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:03 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:03 PM (IST)
राजन भाटिया बने शिवसेना समाजवादी के प्रदेश उपाध्यक्ष
राजन भाटिया बने शिवसेना समाजवादी के प्रदेश उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जालंधर

शिवसेना समाजवादी ने राज्य स्तर पर संगठन का विस्तार किया है। इसके तहत राजन भाटिया को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष व संदीप सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश चेयरमैन नरेंद्र थापर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन सोमवार को हुआ। इसमें उत्तर भारत प्रमुख अर्चना जैन, प्रदेश महासचिव अश्वनी बंटी व प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा भी शामिल हुए।

नरेंद्र थापर ने कहा कि पंजाब में 35 हजार आतंकवाद पीड़ित हिदू परिवारों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। इसके लिए पार्टी की तरफ से व्यापक स्तर पर आवाज बुलंद की जा रही है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में बताया। इस मौके पर सचिन छाबड़ा, विक्की गोस्वामी, विजय कनौजिया, जिला प्रधान सुनील अहीर, रोहित दत्ता, चंद्रप्रकाश, अजय चौहान, विनोद वर्मा, अक्षय कुमार, जस्सा अलीपुरिया, राजेंद्र सिंह राजू, शाहनवाज, असलम, रेणु, स्वीटी, भारती, रवि सिद्धू, हनी गुज्जर व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी