Weather Forecast Jalandhar: जालंधर में आज छाएंगे बादल, दाेपहर के बाद बारिश के आसार

Weather Forecast Jalandhar बुधवार को शहर के आधे इलाकों में हुई। बारिश तथा उसके बाद खिली धूप में उमस में भारी इजाफा कर दिया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि वीरवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 08:58 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 08:58 AM (IST)
Weather Forecast Jalandhar: जालंधर में आज  छाएंगे बादल, दाेपहर के बाद बारिश के आसार
बुधवार को शहर के आधे इलाकों में हुई। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Forecast Jalandhar: पिछले कुछ दिनों से लगातार खिल रही धूप व बढ़ रही गर्मी तथा उमस के बीच वीरवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने के बाद बारिश की संभावना है। ऐसे संकेत मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-जालंधर के लोगों के लिए अहम खबर, 1 अक्टूबर से बदल जाएगा दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस का समय

पॉकेट रेन के बाद उमस में भारी इजाफा

हालांकि बुधवार को शहर में हुई पॉकेट रेन के बाद उमस में भारी इजाफा हो गया था। इसी कारण तापमान में भी 24 घंटे के बीच करीब 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिसके चलते लोगों ने दिनभर भारी गर्मी महसूस की। दरअसल, बीते सप्ताह 3 दिन लगातार मूसलाधार बारिश के बाद मौसम सुहावना बना रहा था। इस बीच न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाने के बाद लोगों ने सितंबर महीने में नवंबर जैसी ठंड महसूस की। वहीं इसके बाद से लेकर रोजाना धूप खिली रहने से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें-Dengue Cases in Ludhiana : लुधियाना में डेंगू का खतरा बरकरार, एक दिन में 17 नए केस आने से हड़कंप

बुधवार काे कई जगह हुई बारिश

बुधवार को शहर के आधे इलाकों में हुई। बारिश तथा उसके बाद खिली धूप में उमस में भारी इजाफा कर दिया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि वीरवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसका असर आने वाले कुछ दिनों तक सुहावने मौसम के साथ बना रहेगा।

यह भी पढ़ें-Arvind Kejriwal in Ludhiana: उद्यमियों से बोले दिल्ली के CM केजरीवाल, हम उपलब्ध करवाएंगे 24 घंटे बिजली

chat bot
आपका साथी