पंजाब के एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ में पहुंचे राघव कपूर, भजनों से बांधा समां

सुंदर सजा मां का दरबार श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा पंडाल निरंतर चल रहा भजनों का दौर व उनपर झूम रहे श्रद्धालु।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:17 PM (IST)
पंजाब के एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ में पहुंचे राघव कपूर, भजनों से बांधा समां
पंजाब के एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ में पहुंचे राघव कपूर, भजनों से बांधा समां

जागरण संवाददाता, जालंधर : सुंदर सजा मां का दरबार, श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा पंडाल, निरंतर चल रहा भजनों का दौर व उनपर झूम रहे श्रद्धालु। मौका था, पंजाब के एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर में आयोजित भजन संध्या का। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक व 'अखंड भारत गौरव अवार्ड-2021' से अलंकृत हो चुके राघव कपूर ने विशेष रूप से हाजिरी लगाई। भजन संध्या का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत राघव कपूर ने एक के बाद एक कई मनमोहन भजन प्रस्तुत किए। इन भजनों पर ठंड के बावजूद श्रद्धालु झूमते रहे।

राघव ने 'स्वर्गां तो सोहणां तेरा द्वार, असी हत्थ जो़ड़ खड़े', ' दिल वाली पालकी च तैनूं मां बिठाना ए', 'मईया जग दाता दी कह के जय माता दी तुरेया जावीं, वेखी पैंडे तो ना घबरावीं' तथा ' रंग बरसे माता रानी के दरबार रंग बरसे' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। राघव कपूर ने कहा कि बच्चों को धर्म व अध्यात्म के साथ जोड़कर उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सकता है। मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पुरी होती है। मां की कृपा से ही मुंबई ग्लोबल आर्गेनाइजेशन की तरफ से उन्हें 'अखंड भारत गौरव अवार्ड-2021' प्राप्त हुआ है। श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के धर्म के प्रचार व सामाजिक सेवाओं की सराहना की। मंदिर कमेटी की तरफ से राघव कपूर को सम्मानित किया गया। आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के कैशियर पविदर बहल, समाज सेवक सुदर्शन ज्योति, बलदेव आनंद, दी होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन अटारी बाजार के प्रधान राजेश कपूर, मोनिका कपूर, शारदा कपूर, रवि वर्मा, भारत भूषण कोहली, जगमोहन खोसला, सुनील अरोड़ा, राजू मखीजा, रजनी मखीजा, मैत्री मखीजा, शिवम मखीजा, पवन मेहता, राजू शर्मा, इंद्रजीत सिंह राही, अर्जुन मल्होत्रा, नीरज मित्तल सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी