डा. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस पर उनकी देन को किया याद

डा. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस को लेकर वीरवार को सुबह कंपनी बाग कैंट में सैर करने वालों ने भी बाबा साहिब का जन्मदिवस विशेष रूप से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:29 PM (IST)
डा. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस पर उनकी देन को किया याद
डा. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस पर उनकी देन को किया याद

जागरण संवाददाता, जालंधर : डा. बीआर आंबेडकर के जन्मदिवस को लेकर वीरवार को सुबह कंपनी बाग कैंट में सैर करने वालों ने भी बाबा साहिब का जन्मदिवस विशेष रूप से मनाया। इस क्रम में भगवान वाल्मीकि कालोनी गाजी गुल्ला में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें संस्था के प्रधान सौरव गोलू हंस, उप-प्रधान विजय मनचंदा व साहिबा मनचंदा ने कहा कि बाबा साहिब के पथ पर चलकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर केक भी काटा गया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद अंजली भगत, भोलू हंस, गौरी गिल, मंगा, टिकू, राहुल थापर व सदस्य मौजूद थे।

कंपनी बाग कैंट में भी डा. बीआर आंबेडकर का जन्मदिवस मनाया गया। प्रधान गुरचरण सिंह टक्कर व चेयरमैन राज कुमार राजू ने कहा कि डा. बीआर आंबेडकर ने संविधान के साथ देश को अनमोल देन दी है, जिसे कतई भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान बाबा साहिब के चित्र पर सभी ने पुष्पमालाएं भी अर्पित की। इस मौके पर सचिव रमेश गुप्ता, रिकू लाल कुर्ती, रमन अवतार व कांत कैंट

भगवान वाल्मीकि चौक में सिटी वाल्मीकि सभा की तरफ से आयोजित समारोह में दलित विकास बोर्ड के उप-चेयरमैन व सिटी वाल्मीकि सभा के प्रधान अमृत खोसला ने कहा कि बाबा साहिब के जातपात से उपर उठकर मानवता व राष्ट्र की सेवा को प्रेरित किया था। जिसे सदैव याद रखा जाता है। इस दौरान सभी सदस्यों ने बाबा साहिब के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित की। इस मौके पर हीरो सभ्रवाल, राजीव गोरा, सुमित मट्टू, विकास पुजारी, रमेश ग्रेवाल, नई सहोता, हरबंस लाल थापर, हरीश कल्याण,अक्षय सभ्रवाल, गोगा गिल, सुनील सौंधी व हंसराज नाहर मौजूद थे।

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब की तरफ से भगवान वाल्मीकि चौक में समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें जिले भर से लोग शामिल हुए। संस्था के प्रधान राजीव गोरा डा. बीआर आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला व मिठाइयां वितरित की। इस मौके पर विधायक राजिदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा, राज कुमार राजु, अमृत खोसला, रिपी कल्याण, बंटू सभ्रवाल, सुनील दत्त बोबी सहित सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी