मंडियों में नौ हजार क्विंटल धान की हुई खरीद

जिले की मंडियों में धान की खरीद का काम तेजी पकड़ने लगा हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 01:52 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:56 AM (IST)
मंडियों में नौ हजार क्विंटल धान की हुई खरीद
मंडियों में नौ हजार क्विंटल धान की हुई खरीद

जागरण संवाददाता, जालंधर : जिले की मंडियों में धान की खरीद का काम तेजी पकड़ने लगा हैं। मंगलवार को मंडियों में डीसी का दौरा रद हो गया लेकिन खरीद का काम जारी रहा। जिले की मंडियों में 11680 क्विंटल धान पहुंचा।

मंगलवार को दूसरी बार डीसी घनश्याम थोरी का मंडी का दौर रद हुआ है। दौरे को लेकर सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। वहीं, मंडी में धान के आने व खरीद पर कोई असर नहीं पड़ा। मार्केट कमेटी के सचिव सुरिदर पाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिले की सात मंडियों में 11680 क्विंटल धान पहुंचा। इसमें से नौ हजार क्विंटल धान की खरीद का काम पूरा किया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में धान पहुंचाने वाले किसानों की सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

श्री सती माता मंदिर में जरूरतमंदों को बांटा राशन

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री सती माता मंदिर, शक्ति मंदिर सुधार सभा ने मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद भगत को मंदिर कमेटी के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र मोहन व साथियों ने मां की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया।

प्रधान सुरेंद्र मोहन ने बताया किसंस्था हमेशा जरूरतमंद की सहायता व गरीब लड़कियों की शादी में राशन आदि की सहायता करती है। इस अवसर पर उप चेयरमैन उप प्रधान राजकुमार भगत, सचिव सुभाष चुघ, अजय काका, रिकू भगत, एडवोकेट ललित मोहन, पंडित राधा रमन झा, तिलक राज, सत्या देवी, नीलम रानी, पूजा रानी, वीना रानी, रजनी देवी व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी