एपीजे स्कूल में पंजाबी कविता उच्चारण व भाषण प्रतियोगिता करवाई

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में जूम एप के जरिए पंजाबी कविता उच्चारण प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। कविता प्रतियोगिता में पांचवीं और कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:28 PM (IST)
एपीजे स्कूल में पंजाबी कविता उच्चारण व भाषण प्रतियोगिता करवाई
एपीजे स्कूल में पंजाबी कविता उच्चारण व भाषण प्रतियोगिता करवाई

जासं, जालंधर : एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में जूम एप के जरिए पंजाबी कविता उच्चारण प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। कविता प्रतियोगिता में पांचवीं और कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता द्वारा विभिन्न विषयों पर विचार बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करते हुए समां बांधा। कक्षा सात के विद्यार्थियों ने भाषण में भाग लिया। प्रतियोगिता के विषय आपकाज-महाकाज, नानक दुखिया सब संसार और इंटरनेट दी दुनिया विच गवाचदा बचपन थे। विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर बनने, दुख-सुख को समान भाव से ग्रहण करने व इंटरनेट का आवश्यकता अनुसार ही प्रयोग करने पर बल दिया। इस प्रतियोगिता में 26 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रिसिपल गिरीश कुमार ने कहा कि पहला या दूसरा स्थान प्राप्त करना इतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि प्रतियोगिता में भाग लेना। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिमा व ज्ञान में बेहतरी होती है। हार के डर से कभी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से पीछे नहीं रहना चाहिए। ये रहे परिणाम

कविता उच्चारण पांचवी कक्षा में प्रवण सिंह बोधि ने पहला, दिलजोत कौर ने दूसरा, रणवीर सिंह, कायरा सिंह ने तीसरा, कविता उच्चारण छठी कक्षा से आरव शर्मा ने पहला, निष्ठां अरोड़ा ने दूसरा, महिष मेहता ने तीसरा, तन्मय कपूर ने तीसरा, भाषण प्रतियोगिता सातवीं से अर्नाज ने पहला, ओम्या मल्होत्रा ने दूसरा, रूपल अलंग ने तीसरा स्थान हासिल किया।

chat bot
आपका साथी