पंजाबियों का गजब विदेश प्रेम, जालंधर में हाईवे किनारे लगाया सिडनी, लंदन और दुबई की दूरी बताता मीलपत्थर

इसे पंजाबियों का विदेश प्रेम कहें या कुछ और। एनआरआइ की धरती के तौर पर मशहूर दोआबा में जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे पर सिडनी बैंकॉक दुबई और लंदन तक की दूरी बताते मील पत्थर लगे हुए नजर आने लगे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:45 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:22 PM (IST)
पंजाबियों का गजब विदेश प्रेम, जालंधर में हाईवे किनारे लगाया सिडनी, लंदन और दुबई की दूरी बताता मीलपत्थर
जालंधर और फगवाड़ा के बीच लगा लंदन और दुबई के बीच की दूरी दर्शाता मीलपत्थर। जागरण

मनुपाल शर्मा, जालंधर। सात समंदर पार जाकर बसने का पंजाबियों का क्रेज हाईवे किनारे लगे मीलपत्थर लगाने तक भी जा पहुंचा है। एनआरआइ की धरती के तौर पर मशहूर दोआबा में जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे पर सिडनी, बैंकॉक, दुबई और लंदन तक की दूरी बताते मील पत्थर लगे हुए नजर आने लगे हैं। नेशनल हाईवे पर जालंधर-फगवाड़ा के बीच धन्नोवाली गांव के नजदीक सर्विस लेन के किनारे पर ऐसा ही एक मीलपत्थर लगा हुआ नजर आता है। उधर, नेशनल हाईवे अथारिटी के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा करना गैरकानूनी है। इस मीलपत्थर को जल्द हटाया जाएगा।

इसके एक तरफ सिडनी की दूरी 10729 और बैंकाक की दूरी 4660 दर्शाई गई है। दूसरी दुबई की दूरी 2739 किलोमीटर और लंदन की दूरी 7478 बताई गई है। जाहिर सी बात है कि ऐसे मीलपत्थर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की तरफ से तो नहीं लगाए गए हैं बल्कि विदेश जाने के क्रेजी लोगों ने निजी तौर पर बनवाए और लगवाए हैं।

कारों के पीछे लगाते हैं मीलपत्थर के स्टिकर

पंजाबियों के इस तरह के शौक पहली बार सामने नहीं आए हैं। हाईवे किनारे मील पत्थर लगाने के अलावा दोआबा में कारों के पीछे ऐसे ही विदेशी शहरों की दूरी बताते मीलपत्थर के स्टिकर भी लगाए जाते हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा तल्हण साहिब जाकर लोग विदेश पहुंचने की मन्नत मांगते हैं। यहां पहुंचकर श्रद्धालु हवाई जहाज के माडल चढ़ाते हैं।

खास यह है कि सिडनी की दूरी बताता यह मील पत्थर एनएचएआई की तरफ से लगवाए जाने वाले मीलपत्थर से बेहतर नजर आ रहा है। इसकी बकायदा पहले फाउंडेशन तैयार करवाई गई है। फिर, उसके ऊपर सफेद और पीले रंग की पुताई की गई है ताकि यह दूर से भी नजर आ सके।

अनधिकृत है हाईवे ऐसे बोर्ड लगाना

नेशनल हाईवे के ऊपर ऐसे किसी भी बोर्ड, मीलपत्थर लगाने को अनधिकृत माना जाता है। ऐसा करने वाले के खिलाफ एनएचएआई के पास कार्रवाई करने का भी प्रविधान है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हाईवे किनारे सिडनी की दूरी बताता मील पत्थर किसने लगाया है।

यह भी पढ़ें- Singu Border Lakhbir Murder: मम्मी, मेरे डैडी ने की गलती कीती सी, जेहड़ा अज्ज पिंड वाले वी रुस्से बैठे ने

यह भी पढ़ें - जालंधर में डेंगू से मीडिया कर्मी के 12 वर्षीय बच्चे की मौत, प्लेटलेट्स घटने पर लुधियाना ले गए थे घरवाले

यह भी पढ़ें - Punjab Politics: सीएम चन्नी बोले- सुंदर शाम अरोड़ा को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपने को मंत्री पद से हटाया

chat bot
आपका साथी